Skoda Kushaq Facelift भारत में लॉन्च, कीमत ₹10.69 लाख से शुरू, जानिए कलर ऑप्शन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Skoda Kushaq Facelift 2026 को भारत में ₹10.69 लाख (इंट्रोडक्टरी, एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। नई Kushaq अब ज्यादा प्रीमियम लुक, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ आई है। कंपनी ने इसमें डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई अहम बदलाव किए हैं, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और भी मजबूत दावेदार बन गई है। खास बात यह है कि इसमें पहले से ही पसंद किए जाने वाले टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन को बरकरार रखा गया है।

Skoda Kushaq Facelift भारत में लॉन्च: फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और Color Option

नई Skoda Kushaq Facelift पांच वेरिएंट्स – Classic Plus, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में उपलब्ध है। डिजाइन की बात करें तो इसमें चौड़ी फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और DRLs के साथ LED लाइट बार दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साइड प्रोफाइल में नए 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि रियर में फुल-विथ LED लाइट बार और ‘Skoda’ बैजिंग इसे और स्टाइलिश बनाती है।

इंटीरियर में ड्यूल-टोन (ब्लैक और बेज) थीम दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा स्पेशियस और प्रीमियम लगता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस कनेक्टिविटी और बेहतर मटेरियल क्वालिटी दी गई है। यह SUV कुल 8 कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें Shimla Green, Cherry Red और Steel Grey नए शामिल किए गए हैं, जबकि Brilliant Silver, Deep Black, Carbon Steel, Candy White और Lava Blue जैसे मौजूदा रंग भी उपलब्ध हैं।

Skoda Kushaq Facelift इंजन और पावर डिटेल्स

इस SUV में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 1.0L इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है, जबकि 1.5L इंजन 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

Skoda Kushaq Facelift Price in India

नई Kushaq Facelift की शुरुआती कीमत ₹10.69 लाख (Classic Plus) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट Monte Carlo की कीमत ₹18.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अलग-अलग वेरिएंट्स में फीचर्स और इंजन विकल्प के अनुसार कीमत बदलती है।

वेरिएंट इंजन फ्यूल टाइप ट्रांसमिशन प्राइस (₹ लाख)
Classic Plus 1.0L Turbo Petrol Manual / Automatic 10.69 – 12.69
Signature 1.0L Turbo Petrol Manual / Automatic 14.59 – 15.59
Sportline 1.0L Turbo Petrol Manual / Automatic 14.74 – 15.74
Prestige 1.0L / 1.5L Turbo Petrol Manual / Automatic / DCT 16.79 – 18.79
Monte Carlo 1.5L Turbo Petrol Automatic / DCT 17.89 – 18.99

किन लोगों के लिए यह कार बेहतर रहेगी

Skoda Kushaq Facelift उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक प्रीमियम, स्टाइलिश और पावरफुल SUV चाहते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो सिटी ड्राइव के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। फैमिली यूज, सेफ्टी फीचर्स और कम्फर्ट को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए भी यह एक शानदार चॉइस साबित हो सकती है।

Leave a Comment